Breaking NewsGohanaPolitics

नायब सैनी के सम्मुख तकदीर नरवाल अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे

 

गोहाना :-2 मार्च : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के साथ गोहाना हलके और बरोदा हलके को ले कर एक रोचक संयोग जुड़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोहाना में उनके प्रथम आगमन का कार्यक्रम दो बार स्थगित हुआ तो अब समान स्थगन का दंश बरोदा हलके ने भी झेला है।

रविवार को नायब सिंह सैनी बरोदा हलके के कथूरा गांव में पहुंच रहे हैं। यह गांव सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद तकदीर नरवाल का पैतृक गांव है। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं। दरअसल यह कार्यक्रम पहले 29 फरवरी को होना था। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की व्यस्तता के चलते पिछले रविवार को आयोजित नहीं हो सका। स्थगन के उपरांत अब होने वाले कार्यक्रम में सैनी के सम्मुख तकदीर नरवाल औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनके साथी बड़ी संख्या में भाजपा में सम्मिलित होंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रोदा जैसा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे का स्थगन गोहाना हलके में एक नहीं, दो बार हो चुका है। नायब सिंह सैनी के गोहाना दौरे की मेजबानी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री परमवीर सैनी कर रहे थे। प्रथम कार्यक्रम 30 जनवरी का तय हुआ। सब तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन अचानक कार्यक्रम 4 फरवरी के लिए स्थगित कर देना पड़ा। नायब सिंह सैनी इस तारीख को भी नहीं पहुंच सके। दो बार स्थगित यह दौरा आखिर 6 फरवरी को हुआ जब शहर में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन हुआ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button